पत्रकार संजीव शर्मा का निधन, सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल

0
808

बक्सर खबर। जिले के होनहार पत्रकार संजीव कुमार शर्मा उपाख्य सोनू का निधन हो गया। बक्सर के रहने वाले सोनू शहर के गजाधरगंज मुहल्ला के निवासी थे। शुक्रवार की रात छत्तीसगढ़ में उनका निधन हो गया। आज शनिवार को उनका पार्थिव शरीर बक्सर लाया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पांच दिन पहले वे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत में सुधार हुआ। डाक्टर की राय पर परिजन उन्हें दो दिन बाद घर ले गए। क्योंकि बेटे का जन्मदिन था। डाक्टर ने जाते वक्त कहा था, आप वापस लौट आइएगा। लेकिन, दो दिन तक घर ही रुक गए।

इस बीच शुक्रवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल ले जाया तो डाक्टरों ने बताया हालत नाजुक है। उन्हें बड़े अस्पताल ले जाइए। लेकिन, शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया। सोनू लंब से तक रायगढ़ पत्रिका और दैनिक भास्कर समूह से जुड़े थे। इसी वर्ष रायगढ़ से अन्य जिले में उनका तबादला हुआ था। महज 34 वर्ष आयु में असमय हुई मौत ने परिवार समेत मित्रों को आहत किया है। जिले के पत्रकारों ने साथी के निधन पर शोक जताया है। बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक रामएबाल ठाकुर ने बताया आज शाम तक सोनू का शव जिला मुख्यालय पहुंच जाएगा। ऐसा अनुमान है।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here