पत्रकार को पितृ शोक, संघ ने दी श्रद्धांजलि

0
283

बक्सर खबर। ईटाढ़ी के पत्रकार प्रेमनाथ दुबे के पिता गणेश दुबे का आज रविवार को तड़के स्वर्गवास हो गया। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। शनिवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सुबह ईटाढ़ी स्थित अपने पैतृक निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके तीन पुत्रों में ज्येष्ठ केदारनाथ दुबे ने दोपहर के वक्त चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी। इस दुख की घड़ी में बक्सर पत्रकार संघ ने पत्रकार प्रेमनाथ दुबे से बात कर दुख प्रकट किया।

साथ ही पिता की आत्मा के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। यह जानकारी संघ के संरक्षक बबलू उपाध्याय व रामएबाल ठाकुर ने दी। दुख प्रकट करने वालों में अविनाश, मंगलेश तिवारी, प्रमोद चौबे, धर्मेन्द्र पाठक, ओंकार मिश्रा, रवि मिश्रा, राजेश सीएनबी, मनीष, रजनीश प्रताप, अरविंद चौबे, राजू साधना, गिरधारी अग्रवाल, गिरीश, बंटी, रंजीत पांडेय, श्रीकांत दुबे, दिलीप ओझा, अफगान, मोइन, संजय उपाध्याय, सत्येन्द्र चौबे, विनोद चौसा, गोल्डी प्रसाद आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here