‌‌जोकही विद्यालय की छत गिरी, टला बड़ा हादसा

0
234

बक्सर खबर। आज शनिवार को चौसा प्रखंड के जोकही गांव में बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक विद्यालय जोकहीं का भवन गिर पड़ा। संयोग था कि बच्चे भवन के अंदर नहीं थे। इस लिए कोई हादसा नहीं हुआ। आज यहां कोई हादसा होता तो इसके लिए लोग प्रशासन को दोषी बताते। पर सच कुछ और है। जिसकी खबर बक्सर खबर ने पूर्व में प्रकाशित की थी। आज सुबह जब विद्यालय की शिक्षिका ताला खोलने जा रहीं थी। उससे ठीक पहले बारामदे की छत गिर पड़ी।

पहले से भी आधी छत टुटी हुई थी। इस बारिश में छत और कमजोर हो गई थी। जो अचानक धड़ाम कर गिर पड़ी।ग्रामीणों ने बताया पहले विद्यालय निर्माण के लिए राशि आई थी। लेकिन, भूमि का अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण नए कमरों का निर्माण नहीं हो सका। सूत्रों की माने तो यहां 11 कट्ठे भूमि विद्यालय के नाम से है। जिसे आस-पास के भूस्वामियों ने अपने कब्जे में ले रखा है। कई बार आवेदन दिया गया। जांच भी हुई लेकिन, आज भी मामला जस का तस है। यहां दो शिक्षक कार्यरत हैं। भवन तीन साल पुराना है। इस लिए टूट कर गिर रहा है। ग्रामीणों को विश्वास है। डीएम साहब इस खबर पर जरुर संज्ञान लेंगे। विद्यालय को नया भवन मिलेगा और भूमि अतिक्रमण मुक्त होगी।

यह भी पढ़े : जर्जर हो चुका है जोकहीं विद्यालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here