बलिहार जहां मंदिर में होती है दुर्गा पूजा

0
403

बक्सर खबर। जिले में ऐसे कई स्थान हैं। जहां लोगों ने मां दुर्गा का मंदिर ही स्थापित कर रखा है। वैसे नवरात्र में जिले के लगभग हर गांव में पूजा के निमित पंडाल बनता है। मूर्ति की स्थापना होती है। लेकिन, कुछ गांव ऐसे हैं। जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। इसी तरह का गांव है सिमरी प्रखंड का बलिहार। गांव के युवक बताते हैं मन्दिर के प्रांगण में दुर्गापूजा के शुभअवसर पूज्य श्री सीताराम जी महाराज के द्वारा एकम से ही प्रतिदिन संध्या को 6: 00 से 8:00 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन कराया जायेगा। उसके बाद सप्तमी से रात को 9 : 00 बजे से सामाजिक हास्य नाटक प्रतिदिन विजयदशमी तक होगा। पूरे गांव के सहयोग से ऐसा प्रति वर्ष होता है। लोगों की मां के प्रति ऐसी आस्था है कि सभी लोग इसमें खुलकर सहयोग करते हैं।

बलिहार का दुर्गा मंदिर

मंदिर के महंथ रवि पाठक का कहना है कि दशहरा में मां र्गा की पूजन करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस गांव की पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह, सेवक उपेंद्र सिंह, बिहारी सिंह, मुरली सिंह, रामजी सिंह, चंदेश्वर सिंह, मनमोहन सिंह, कृष्णा सिंह, टनटन सिंह, लालकृष्ण सिंह, छोटक सिंह, पिंसु सिंह, रानु सिंह, मुना सिंह, संजीव सिंह, करिया सिंह, अशोक सिंह मास्टर, अमरेंद्र ठाकुर, अंजनी यादव, सुरेश यादव, श्यामबिहारी यादव, अयोध्या यादव, गुड्डु सिंह, नन्दू सिंह, विनोद सिंह, अनुज सिंह, बम सिंह, संजीत सिंह, गोलू सिंह, सुधीर सिंह इत्यादि सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here