काल के गाल में समा गए पड़ोसी की बाइक लेकर निकले किशोर

0
1543

बक्सर खबर। घर के बाहर पड़ोसी की बाइक खड़ी थी। दो किशोर युवकों ने उसकी बाइक देखी। वे खुद को बाइक चलाने से नहीं रोक पाए। पन्द्रह वर्षीय रोहित तिवारी के साथ शिवकुमार उर्फ छोटू तिवारी (12) पीछे बैठ गया। सिमरी-बड़का राजपुर पथ पर दोनों निकल पड़े। लेकिन उन्हें क्या पता था सामने से ऐसी स्कार्पियो आ रही है। जो सीधे बाइक के उपर जा चढ़ी। दोनों घायल बच्चों को वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां शिवकुमार उर्फ छोटू पुत्र सुग्रीव तिवारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

रोहित पुत्र रामबचन तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना बड़का राजपुर पथ पर इकरा स्कूल के पास हुई। उस समय लगभग साढ़े पांच बज रहे थे। यह जगह सिमरी थाना क्षेत्र में पड़ती है। दोनों किशोर तिलकराय हाता ओपी के मलहचकियां गांव के रहने वाले हैं। सूत्रों की माने तो दूसरे किशोर की हालत भी चिंताजनक है। क्योंकि स्कार्पियो उनकी बाइक के उपर से होकर गुजर गई थी। इससे से उनकी चोट का अनुमान लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here