जमीनी विवाद में फौजी को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

0
1216

बक्सर खबर। जमीनी विवाद में फौजी को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना आज गुरुवार को बासुदेवा ओपी क्षेत्र के मुकुन्दडेरा गांव के समीप की है। जब फौजी मयूर सिंह (24) पिता शिवजी सिंह छुट्टी के बाद अपने यूनिट पंजाब में नौकरी पर वापस जाने के लिए ऑटो से डुमरांव स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही सोनू सिंह पिता बृज बिहारी सिंह ने सामने से गोली चला दी।

गोली पीडि़त के तर्जनी अंगुली को छेद कर हथेली में जा लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही नावानगर पुलिस व परिजन दौड़ प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां डाक्टरों ने ईलाज के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने फौजी मयूर के बयान पर सोनू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

add

उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डुमरांव एसडीपीओ के.के.सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार और आरोपी सोनू के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें आरोपी ने गोली मारी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं घायल फौजी मयूर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से उपचार के बाद दानापुर मेडि़कल हॉस्पीटल चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here