जिले में खुलेगा नाइलिट केन्द्र, मंत्री ने किया शिलान्यास

0
456

बक्सर खबर। आज गुरुवार को जिला मुख्यालय में नाइलिट केन्द्र का शिलान्यास किया गया। आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार बिहार में दो जगह यह केन्द्र खोलने जा रही है। जिसमें बक्सर पहला स्थान है। यह बातें इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रद्योगिकी तथा विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहीं। उन्होंने कहा जल्द ही यहां बीपीओ भी खोला जाएगा। फिलहाल नाइलिट कालेज की नीव रखी गई है। जो अगले तीन वर्ष में बनकर तैयार होगा। इसके लिए 11 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। शिलान्यास समारोह होटल वैष्णवी क्लार्क में संपन्न हुआ।

जिसमें रविशंकर प्रसाद के अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे व राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल हुए। इन तीनों नेताओं ने मिलकर संयुक्त रुप से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। फिर रिमोट से रविशंकर प्रसाद ने शिलान्यास किया। सूत्रों ने बताया आई टी आई मैदान चरित्रवन में इसका निर्माण होगा। फिलहाल वहां पानी भरा है। जिसके कारण यहां इसका शुभारंभ हुआ। नाइलेट के पदाधिकारी भी यहां आए थे। उन्होंने बताया 430 छात्रों का नामांकन इसमें हो सकेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते सुशील मोदी, अश्विनी चौबे व रविशंकर प्रसाद

स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास का जो वादा किया था। वह आज पूरा हो रहा है। जिले में इंजीनियरिंग, पालटेकनिक, एनजीएम कालेज पूर्व से मंजूर है। आज नाइलेट का भी शिलान्यास हो गया। योजना मंजूर हो गई तो आज नहीं कल वह वास्तविक स्वरुप में भी आएंगी। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि हमारा राज्य आई टी के क्षेत्र में भी बेहतर कर रहा है। ऐसे केन्द्र खुलने से इसमें और इजाफा होगा।

कार्यक्रम में शामिल लोग

छात्रों को नहीं जाना होगा बाहर
बक्सर खबर। वैसे छात्र जो कम्प्यूटर के क्षेत्र में हार्ड वेयर या साफ्टवेयर की पढ़ाई करना चाहते हैं। उनके लिए यह कालेज वरदान साबित होगा। आइटी सेक्टर की पढ़ाई के लिए छात्र देश के अन्य हिस्सों में जाते थे। अब यहां के छात्रों को यहीं बेहतर एवं रोजगार परक शिक्षा मिलेगी। इससे सामान्य वर्ग के छात्र लाभान्वित हो सकेंगे।
हेलीकाप्टर से पहुंचे थे मंत्री
बक्सर खबर। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ रविशंकर प्रसाद एवं अश्विनी चौबे हेलीकाप्टर से बक्सर पहुंचे। हवाई अड्डी मैदान में इनका आगमन हुआ। वहां से सड़क मार्ग द्वारा उन्हें होटल वैष्णवी क्लार्क लाया गया। जहां उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और होटल के निदेशक प्रदीप राय ने अंग वस्त्र प्रदान कर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here