शहर में आज सुशील मोदी करेंगे रोड शो

0
364

बक्सर खबर। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आज शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शहर में रोड शो करेंगे। इसकी पुरी तैयारी चल रही है। भाजपा द्वारा जारी प्रेस सूचना में बताया गया है कि रामलीला मंच से यह जन संपर्क प्रारंभ होगा। वैसे इसका समय सुबह के दस बजे से रखा गया है। रोड शो के दौरान सुशील मोदी के साथ अश्विनी चौबे भी रहेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के कुछ प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। पाठकों को यह ज्ञात होगा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम होने से पहले चुनावी शोर थम जाएगा। हालाकि जनसंपर्क जारी रहेंगे। लेकिन, चुनावी सभाएं और माइक का प्रयोग बंद हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here