क्या शादी और प्यार के चक्कर में हुई रालोसपा नेता की हत्या

0
2176

बक्सर खबर। रालोसपा छात्र इकाई के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे रवि उज्वल की हत्या हो गई है। इसका शक उनके भाई विनोद कुशवाहा ने जताया है। जिले के बगेन थाना अंतर्गत भरखर गांव निवासी रवि उज्वल 25 जुलाई से लापता हैं। उनके भाई ने इसकी शिकायत कदमकुआं थाना पटना में दर्ज कराई है। 29 को दर्ज हुई प्राथमिकी में यह शंका जताई है। भाई का अपहरण कर उसकी हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने कराई है। क्योंकि उसने पार्टी के नेता सत्यानंद गांगी की बेटी से प्यार करता था। 30 अगस्त 2017 को उन्होंने शादी भी कर ली। सबकुछ ठिक-ठाक चल रहा था।

कुछ दिन पहले लड़की के मायके से लोग आए। लड़की को विदा करा ले गए। वहां जाने के बाद से रवि अपनी पत्नी से बात भी नहीं कर पा रहा था। ससुराल वालों ने जैसे उसे बंधक बना लिया। यह जान वह बहुत परेशान था। वहां गया तो उसे धमकी दे वापस लौटा दिया गया था। वह बहुत परेशान था मुझे शक है उसे अगवा कर इन लोगों ने मार दिया है। ऐसे में रवि कहां गया और उसके साथ क्या हुआ। क्योंकि उसका लोकेशन नहीं मिल रहा है। फोन बंद है और पुलिस परेशान। सूत्रों की माने तो उन्होंने शिकायत कर्ता ने सास, ससुर, साला व उसकी पत्नी को नामजद कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here