‌‌‌अपहृत क्रिकेट खिलाड़ी बरामद, गुड़गांव की लड़की ने लगाया डेढ़ लाख का चूना

0
730

बक्सर खबर। क्रिकेट खिलाड़ी राहुल कुमार 22 दिसम्बर से लापता था। उसके पिता सुरेश चन्द्र ने डुमरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवका का अपहरण कर लिया गया था। ऐसी सूचना मिलने के बाद से पुलिस परेशान थी। क्योंक फेसबुक के माध्यम से फिरौती मांगी जा रही थी। उस युवक के पीछे लगी पुलिस ने शनिवार की रात उसे गिरपफ्तार कर लिया। जब वे ट्रेन से सफर कर रहा था। उसे रविवार को डुमरांव लाया गया। परिजनों के सामने प्रस्तुत होने पर उसने बताया कि उसे एक लड़की ने ठग लिया। आनलाइन धंधे का झांसा दे गुड़गांव की लड़की ने डेढ़ लाख रुपये जमा करने को कहा। घर का हिसाब राहुल के पास रहता था। खाते में डेढ़ लाख रुपये भी थे। सो उसने उसके कहने पर जमा कर दिए।

उसे बताया गया। बीस हजार रुपये प्रति माह उसे मिला करेगा। लेकिन, लंबा समय गुजर गया। वह लड़की जो उससे अक्सर बातें करती थी। प्यार की भाषा बोलती थी। लापता हो गई। घर वाले रुपये मांगने लगे। मजबूर हो राहुल घर छोड़ निकल गया। स्वयं ही अपहरण की सूचना दी। सच कैसे घर वालों को बताए यह सोच कर वह घर नहीं लौट रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका बयान, न्यायिक दंड़ाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया। यह जानकारी डीएसपी केके सिंह ने बक्सर खबर को दी। पाठक यहां ध्यान देंगे। यह घटना सिर्फ खबर मात्र नहीं है। इससे सबको सीख लेने की जरुरत है। क्योंकि आज अधिकांश युवा ऑनलाइन धंधा और ईश्क के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here