मछली के लिए भीड़े दो पक्ष, एक घायल

0
505

बक्सर खबर : डुमरांव थाना के पीड़िया गांव में तालाब स मछली मारने के विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आई है। जख्मी डुमरांव के वार्ड चौदह निवासी ललन तुरहा का पुत्र कल्लू तुरहा बताया जाता है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने पीड़िया गांव के पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि कल्लू तुरहा अपने पिता के नाम पर पीड़िया में मछली पालने के लिए किराए पर तालाब लिया था।

शनिवार की सुबह जब वह तालाब पर गया तो दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। एक पक्ष के ददन यादव, अरूण यादव, हरेन्द्र यादव सहित कुल पांच युवकों ने मिलकर कल्लू की पिटाई कर दी। जख्मी हालत में कल्लू को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक ईलाज किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here