वीजा देने के नाम पर धोखाधड़ी, डुमरांव में प्राथमिकी दर्ज

0
429

बक्सर खबर। अपना जिला एक ही क्षेत्र में आगे नहीं है। यहां ऐसे अनेक लोग हैं। जो आपको विदेश भेज सकते हैं। इस कारोबार में शामिल दूसरे जिलों के लोग भी बक्सर में रहते हैं। जिनका कनेक्शन मुंबई के बड़े कारोबारियों के साथ है। ऐसे ही एक व्यक्ति को मुंबई में रहने वाले ने चुना लगाया है। जिसकी प्राथमिकी डुमरांव थाने में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता हैं मो. अरमान खान जो निशा नगर डुमरांव में रहते हैं। वे मूल निवासी गाजीपुर जिले के हैं। लेकिन, पिछले दस वर्ष से यहीं रह रहे हैं। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है मेरे साथ इरसाद अहमद खान ने धोखा किया है।

मुंबई में वे विनायक इंटरप्राइजेज नाम का कार्यालय चलाते हैं। युवकों को विदेश भेजने के लिए वीजा उपलब्ध कराते हैं। मैंने भी उनकी पत्नी वेनिला शिवशंकर गजाला उर्फ सन्ना खां के खाते में रुपये भेजे। इसके अलावा कुछ नकद भी दिया। उन्होंने इसके एवज में मुझे फर्जी वीजा भेज दिया। इसके खिलाफ मैंने आवाज उठाई। अपने रुपये मांगे। तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आवेदन के अनुसार ठगी करने वाला इरसाद अहमद खान भी गाजीपुर जिला के ग्राम मनिया, थाना गहमर का निवासी है। पीडि़त और आरोपी दोनों ही उत्तर प्रदेश के हैं। लेकिन, एक मुंबई में रहता है। दूसरा डुमरांव में रहता है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here