चौदह राउंड की गिनती पूरी, लगभग दस चक्र और शेष

0
568

बक्सर खबर। जिला निर्वाचन अधिकारी के हवाले से चौदह चक्र की गिनती का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस चरण में भाजपा को 18500 एवं राजद को 17238 मत प्राप्त हुए है। इस चक्र की समाप्ति के बाद भाजपा को कुल 3 लाख 08 हजार 866 एवं राजद को 2 लाख 24 हजार 449 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं बसपा के कुल मतों में भी इजाफा हुआ है। उसे अब तक 50, 284 मत मिले हैं। प्रशासन के अनुसार 6 लाख 31 हजार 524 मत गिन लिए गए हैं। इसमें नोटा को 10020 मत प्राप्त हुए हैं। सूत्रों के अनुसार लगभग 24 चक्र गिनती होनी है। जिसका कार्य चल रहा है। अगले कुछ घंटो में परिणाम घोषित हो जाएगा। लेकिन, विधिवत सूचना आने में थोड़ी देरी अवश्य हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here