गिरफ्तार होंगे पूर्व जिप अध्यक्ष अक्षयबर यादव, एडीजी का आदेश

0
4404

-क्रिकेट के खेल से उपजा था विवाद, युवक की हुई थी हत्या
बक्सर खबर। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अक्षयबर यादव गिरफ्तार होंगे। पुलिस उन्हें हत्या के मामले में तलाश रही है। यह आदेश एडीजी पुलिस ने दिया है। अक्षयबर पूर्व से सुनील राय की हत्या में वांछित थे। सिमरी के मानिकपुर गांव में 9 मई 018 को हत्या में उनका नाम है। जांच के दौरान उन्हें घटना में संलिप्त पाया गया था। लेकिन, आइजी के द्वारा कराई गयी जांच में उनका नाम केस से बाहर आ गया था। इसके बाद से वह अपने आप को स्वतंत्र समझ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ अपने भांजे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए शिकायत कर्ता उपेन्द्र ठाकुर जांच को लेकर राज्य के एडीजी विधि व्यवस्था के यहां पहुंचे।

उन्होंने जांच की तो पता चला एसपी द्वारा उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। उन्होंने संबंधित थाने के आईओ को तलब किया। पता चला अक्षयबर के खिलाफ पूर्व में एसपी राकेश कुमार व डीएसपी केके सिंह ने जांच रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें उनकी संलिप्तता के साक्ष्य मिले थे। लेकिन वह पुन: जांच के लिए डीआइजी के पास पहुंच गए। डीआइजी के आदेश के बाद तत्कालीन एसपी ने जांच की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में पूर्व जिप अध्यक्ष को निर्दोष करार दिया। पूरी पोर्ट देखने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उनकी गिरफ्तार का आदेश जारी किया है। साथ ही एसपी द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट को गलत करार दिया गया है।
मामा के गांव में हुई थी भांजे की हत्या
बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के तिलकराय हाता ओपी में एक गांव आता है मानिकपुर। वहां 9 मई 2018 को सुनील राय की हत्या हो गई थी। गोली का शिकार हुआ युवक अपने मामा उपेन्द्र ठाकुर के यहां आया हुआ था। वह मूल रुप से सिमरी खैरापट्टी का निवासी था। अपनी मां को लेने वह उसी दिन पहुंचा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आ धमके। जिनकी चलाई गोली से वह मारा गया। उसके मामा उपेन्द्र ठाकुर ने कुल 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें अक्षयबर का नाम प्रमुख है। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ था। उसे पेट में गोली लगी थी। घायल अमित उर्फ रामप्रभाव की मां बिंदा देवी के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here