जलने से महिला की मौत, जांच में पुलिस उलझी

0
547

बक्सर खबर। सरेंजा गांव में बुधवार को महिला अपने ही घर में जल गई। यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुई या उसने स्वयं को आग के हवाले कर दिया। इसको लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के अनुसार सुगंधा देवी को जलने के बाद उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

लेकिन, वहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिर उसे वापस लाया गया। पुलिस ने मौजूदा स्थिति देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछने पर राजपुर थानाध्यक्ष सुनील निर्झर ने बताया कि स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम करा लिया गया है। किसी ने अभी शिकायत नहीं की है। वैसे स्थानीय लोग बता रहे हैं कि खाना बनाने के दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here