जमीन के लिए गोलीबारी, दो गाडिय़ां जब्त

0
1636

बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म में बुधवार को दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। जमीन के लिए हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। पुलिस पहुंची तो मौके से एक पक्ष भाग गया। जिनकी दो लक्जरी गाडिय़ां पुलिस ने जब्त कर ली। एक पक्ष के जगदम्बा सिंह ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने शत्रुघ्न सिंह पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। इसी वजह से विवाद बढ़ा। बहुत दिन पहले जगदम्बा सिंह ने तीन कट्ठा जमीन शत्रुघ्न सिंह को बेची थी।

आज वे उसे कब्जा करने पहुंचे थे। तीन की जगह वे लोग चार कट्ठा जमीन कब्जा कर रहे थे। जब हमें पता चला तो इसका विरोध किया। वे लोग मारपीट पर उतारु हो गए। उत्तम सिंह और गौतम सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। यह घटना आज दोपहर के वक्त हुई। जिसके बाद से ही कृष्णाब्रह्म में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here