गोलीबारी में घायल सतेन्द्र की मौत, खतरे से बाहर है बाबर

0
4292

बक्सर खबर। गंगा सेतु के समीप अहिरौली बांध पर 27 तारीख को अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी थी। उस हमले में घायल दो युवक सत्येन्द्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव नदांव एवं बाबर मियां पुत्र मुन्ना मिस्त्री, निवासी सारिमपुर घायल हुए थे। घटना के दिन से ही सत्येन्द्र की हालत गंभीर थी। उन दोनों का उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। घटना के दिन से ही सत्येन्द्र कोमा की अवस्था में था। यह युवक काफी सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाला था।

लेकिन, घटना के समय बाइक चलाने का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। आज गुरुवार को उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्योंकि एक गोली उसके सर को छूती हुई निकली थी। इस वजह से उसका हालत में सुधार नहीं हो पाया। वहीं सूत्रों की माने तो बाबर अब खतरे से बाहर है। ऐसा कहा जा रहा है। खबर लिखते समय सूचना मिल रही है कि गोलंबर के पास सत्येन्द्र के शव के साथ लोगों ने जाम कर रखा है।

add

दो वर्ष पहले हुई थी शादी
बक्सर खबर। सत्येन्द्र यादव की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। यह युवक मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। क्योंकि कुछ माह पहले ही उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। उस सदमे से परिवार निकलने की कोशिश कर ही रहा था। तभी यह घटना हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here