इटाढ़ी में पैक्स अध्यक्ष ने फंदे से लटकर दे दी जान

0
1011

बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गांव महिला में पारिवारिक कलह के चलते पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने रविवार की रात किसी वक्त फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घरवालों को मामले की जानकारी सोमवार की सुबह हुई तो हाहाकार मच गया। आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। हालांकि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। इसलिए घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला गांव के सर्वजीत ओझा पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में बसुधर  पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे । उनके पिता चिंताहरण उर्फ कुड़कुड़ ओझा को कुछ वर्ष पूर्व इटाढ़ी गैस ऐजेंसी के पास संदीप गैंग ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। वह दबंग किस्म के व्यक्ति माने जाते थे। तब घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था। यही नहीं सर्वजीत के एक भाई को भी उसी गैंग ने गोली मारी थी। हालांकि वह किस्मत से बच गया था। बाद में सर्वजीत ओझा ने पैक्स का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। ग्रामीण बता रहे हैं सर्वजीत ने यह कदम पारिवारिक कलह के चलते उठाया है। वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। घटना की वास्तविकता जानने के लिए पुलिस तहकीकात कर रही है। इटाढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके पीछे परिवार में कलह की बात सामने आ रही है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here