ईश्क के चक्कर में कम्प्यूटर क्लास चलाने वाले युवक की हत्या

0
7385

बक्सर खबर। कम्प्यूटर क्लास चलाने वाले युवक की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। घटना डुमरांव पावर हाउस और मिशन स्कूल के समीप की है। सूत्रों की माने तो आधी रात के वक्त सुधांशु शर्मा (25) पुत्र रामजी शर्मा को फोन कर कुछ लोगों ने बुलाया। किसी बहाने वहां ले गए और गोली मार दी। उसके सीने में दो जगह गोली लगी है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात दो बजे के लगभग इसकी सूचना नया भोजपुर ओपी को मिली। क्योंकि घटना स्थल उसी की सीमा में आता है। पूछताछ में पता चला कि युवक शहीद गेट डुमरांव का रहने वाला था।

सुमित्रा महिला कालेज रोड में चलने वाले कम्प्यूटर क्लास में पढ़ाता था। साथ ही वहां की देखरेख भी करता था। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या में किसी लड़की का हाथ है। जिसका प्रेम संबंध सुधांशु के साथ था। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। जिस युवती के कारण ऐसा हुआ है। उससे भी पूछताछ की तैयारी चल रही है। घटना को किन लोगों ने अंजाम दिया है अथवा किन लोगों को आरोपी बनाया गया है? यह पूछने पर पुलिस ने कहा अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर जांच हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here