शादी के घर में चोरी, ले भागे लाखों का सामान

0
590

बक्सर खबर। घर वाले छत पर सो रहे थे। घर के अंदर दाखिल चोरों ने दरवाजा बंद कर मजे में चोरी की। उन लोगों ने बक्से, आलमारी, अटैची, बैग कुछ भी नहीं छोड़ा। बारी-बारी से सबको खंगाला और घर का सारा कीमती सामान ले भागे। सुबह घर वाले जगे तो नजारा देख दंग रह गए। घर में शादी थी, इस लिए तैयारी चल रही थी। नकदी, आभूषण, कीमती सामान सबकुछ मौजूद था। सब चोर ले भागे हैं। वारदात ब्रह्मपुर थाना के उमेदपुर गांव की है।

गृह स्वामी नरेन्द्र कुमार यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद पुलिस चकराई। कुछ घंटे के बाद वहां पहुंची। मुआयना किया तो पता चला किस तरह चोरों ने अपना खेल किया है। गांव से दूर बधार में भी कुछ सामान और खाली बक्से मिले हैं। सूत्रों के अनुसार यह चोरी पांच लाख से अधिक की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत नहीं मिल पाने के कारण सामान का कुल ब्योरा उपलब्ध नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here