डुमरांव गोलीबारी के अभियुक्त ने सिवान में किया समर्पण

0
2632

बक्सर खबर। डुमरांव में व्यवसायियों को निशाना बना गोलीबारी करने वाले हिमांशु उर्फ गोलू ने आज सिवान कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे जिले की पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गयी है। यह जानकारी डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने आज शुक्रवार को दी। सिवान के रहने वाले गोलू का नाम उस समय डुमरांव केस में जुड़ा था। जब उसका भाई प्रियांशु डुमरांव शहर में 22 फरवरी को पकड़ा गया। तब तीन युवक पकड़े गए थे।

जिनकी योजना बम से हमला करने की थी। पूछताछ में पता चला था कि वे चंदन गुप्ता के लिए इस जिले में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उसका भाई हिमांाशु जिसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उसके खिलाफ सिवान में तैनात प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी कांतेश मिश्रा के उपर गोली चलाने का आरोप है। वह पुलिस की हीट लिस्ट में था। इस वजह से उसने न्यायालय में समर्पण किया है। यहां की पुलिस भी अब उसे तलाश रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here