दशहरे के दिन किला मैदान में होगा भव्य देवी जागरण

0
533

बक्सर खबर। जिला कलाकार संघ अर्थात डाब इस देवी जागरण का आयोजन कर रहा है। इसको सफल बनाने के लिए जई मुहल्ला स्थित कार्यालय में सोमवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नाट्य निर्देशक सुरेश संगम व संचालन महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने किया। आयोजन को भव्य बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। इसके लिए आयोजन समिति गठित की गई। जिसमें सर्वसमति से संयोजक के रूप में रवि वर्मा को चुना गया। सह संयोजक की जिम्मेवारी अभिषेक जयसवाल और कन्हैया केशरी को दी गई। संरक्षक मनीष मिश्रा (विराट) को चुना गया।

मनोनीत संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि दशहरे की रात रामलीला मंच पर रात्रि 8 बजे से भव्य देवी जागरण डाब के कलाकार प्रस्तुत करेंगे। इसमे क्षेत्र के नामी व चर्चित कलाकारों के अलावे टीवी के कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं। शेषनाथ ओझा, विनीत तिवारी, मुन्ना साहनी, जितेंद्र कुमार, निक्की राज, तन्नू दुबे, महिमा सिंह, श्रेयांशु कुमार श्रीवास्तव, राजा राकेश, आशुतोष सिंह, गोलू गोसाईं, सागर सिंह, अखिलेश यादव, रोहित प्रधान व नृत्य के रूप में अनिशा सिंह और तनीषा सिंह के अलावे कई नामी गिरामी कलाकारों का जमघट होगा। बैठक में अविनाश मिश्रा, राजू वर्मा, दीपक कुमार, आयुष कोहली, आशुतोष ठाकुर, राहुल तिवारी, आर्यन सिंह सहित अन्य कलाकार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here