मुख्यमंत्री के सामने होगा जिला प्रशासन का विरोध

0
336

बक्सर खबर : मुख्यमंत्री की सात निश्चय यात्रा का जिले में विरोध होगा। कार्यपालक सहायक पद के लिए चयनित अभ्यर्थी उनके समक्ष जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कवलदह पोखर में बुधवार को इसके लिए बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा नेता रामजी सिंह व संचालन आशुतोष दुबे ने किया। युवाओं ने कहा हमने धरना दिया, विरोध मार्च निकाला, पुतला दहन और सदबुद्धी हवन तक किया।

बावजूद इसके जिला प्रशासन व स्वयं डीएम ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया। वर्ष 2013 से 15 के बीच जिन युवकों का चयन इस पैनल में हुआ। उनकी प्रतिक्षा सूची लंबित है। उनकी जगह दूसरे युवाओं का चयन हो रहा है। पूर्व से प्रतिक्षारत युवाओं की तरह ध्यान नहीं दिया जा रहा। मजबूर होकर हम मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासन का विरोध करने को बाध्य हैं। बैठक में काशी मिश्रा, मो. मेराज अंसारी, दिलीप कुमार, अरविंद यादव, मनीष, रामजी गुप्ता, नितेश कुमार व रीतेश कुमार आदि शामिल हुए।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here