आगे टल गई है चार धाम यात्रा

0
690

-पूरे शाहाबाद से जाने वाले थे हजारों लोग
बक्सर खबर। चार धाम यात्रा मई में प्रारंभ होनी थी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग जाने वाले थे। लेकिन, फिलहाल इसे रद्द कर दिया गया है। यह सूचना पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के द्वारा जारी की गई है। जिसमें कहा गया है। विषम परिस्थिति के कारण ऐसा किया जा रहा है। जो यात्रा 21 मई से 30 मई तक प्रस्तावित थी। अब वह 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक होगी। अर्थात वहां जाने वाले लोग 31 को वहां जाने एवं वापसी का टिकट 14 नवम्बर को आरक्षित करा लें। वहां पहुंचने पर यात्रा 3 नवम्बर से 12 तक चलेगी। स्वामी जी के संदेश में कहा गया है।

जो लोग श्वास रोग, दमा, हृदय रोग, टीबी आदि के मरीज हों। वे इसमें शामिल नहीं हों। अब यहां एक बात और ध्यान देने लायक है। जिन्होंने पूर्व से वहां जाने का टिकट करा रखा है। वे रेलवे काउंटर खुलने के बाद टिकट कैंसिल करा सकते हैं। उनको किसी का नुकसान नहीं उठाना होगा। क्योंकि रेलवे ने सूचना जारी की है। लॉकडाउन प्रारंभ होने के बाद से तीन माह तक जो भी आरक्षित टिकट हैं। उनको कैंसिल कराने पर किसी तरह का चार्ज नहीं कटेगा। जिन लोगों ने ई टिकट के द्वारा आरक्षण कराया है। वे काउंटर खुलने से पहले भी ऐसा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here