बक्सर के तीन अपराधी बलिया इलाके में हथियार समेत गिरफ्तार

0
2735

बक्सर खबर। जिले के तीन अपराधियों समेत पांच को यूपी पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। इसकी सूचना यूपी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी है। बलियां जिला के नरही थाना के अनुसार कुल पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं। शुक्रवार की रात कोरण्टाडीह चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि बक्सर से कुछ अपराधी भरौली के रास्ते गाजीपुर जाने वाले हैं। उनकी योजना बड़ी घटना को अंजाम देने की है। तुरंत ही पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। इस बीच स्वीफ्ट कार जिसका नंबर बी आर 44 के 1825 था। वह आती दिखाई थी। मुखबिर ने उसी गाड़ी का नंबर बताया था। जब उसे रोका गया तो वह भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पांच लोग गिरफ्तार हुए। जिनके पास से एक पिस्तौल और चार देशी तमंचे बरामद हुए।

गिरफ्तार लोगों में बक्सर का आलोक ठाकुर पुत्र सुशील ठाकुर मिलोक कालोनी, थाना मुफस्सिल, बक्सर शामिल है। जिसके खिलाफ बक्सर और उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नीरज यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव मित्रलोक कालोनी, बक्सर। अभिषेक दुबे पुत्र भगवान दुबे, बड़की बसौली, थाना औद्योगिक बक्सर। संतोष पांडेय पुत्र मुसाफिर पांडेय, ग्राम जिगनी, थाना संझौली, जिला रोहतास। समलेश रवानी पुत्र राम कुमार रवानी, बेलवाडा, उडि़सा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार यह सफलता नरही प्रभारी बहादुर सिंह व कोरण्टाडीह चौकी प्रभारी प्रेम शंकर एवं सुरक्षा बलों के सहयोग से मिली। इन पांचों को पूछताछ के बाद शनिवार को बलियां जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here