तोड दिए हाथ-पैर, मुखिया पति गिरफ्तार

0
2290
बक्सर खबर : मुखिया पति ने दबंगईं का परिचय देते हुए युवक को बांधकर पिटाई की। वह भी इतनी बेहरहमी से मारा कि उसके दोनों हाथ और पैर टूट गए। अधमरा कर उसे फेंका और निकल गए। मामला भरियार ओपी क्षेत्र के अरक पंचायत का है। आरोप मुखिया मालती देवी के पति राजीव कुमार उर्फ राजू पर लगा है। पुलिस को दिए गए आवेदन में अजय कुमार सिंह ने कहा है वह घर से निकल आगनबाड़ी केन्द्र जा रहे थे। कुछ दुर पर शौच करने के लिए रुका। तभी मुखिया पति आए और मेरे उपर गोली चलाई दी। मैं भागा लेकिन राजू सिंह,सुग्रीव सिंह नीरज सिंह ने मुझे पकड़ लिया।
दरवाजे पर बांध कर 12-13 लोग लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। वहीं मुखिया पति ने मेरे सीने पर राइफल के बट से प्रहार किया। उसके बाद मैं बेहोश हो गया। वे लोग मुझे फेंक दिए। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने दोनो हाथ व पैर का प्लाटर किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की। मुखिया पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायल का फर्द बयान लिया। जिसमें अजय सिंह ने तेरह लोगों को आरोपी बनाया है।

हेरिटेज विज्ञापन
कहती है थानाध्यक्षा
बक्सर : कृष्णाब्रम्ह थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि दो पक्षों के बीच लम्बे समय से रास्ते के लेकर विवाद चल रहा था। घटना का वही मुख्य कारण प्रतीत होता है। मुख्य आरोपी मुखिया पति राजीव उर्फ राजू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here