बारात से पहले पहुंची पुलिस, रुकवाया विवाह

0
2284

बक्सर खबर। जन जागरुकता का असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। आज मंगलवार को एक और नाबालिग बच्ची बाल विवाह से बच गई। किसी ने डुमरांव एसडीओ को सूचना दी। साहब प्रतापसागर गांव में आज बारात आने वाली है। नाबालिग अंजुसा की शादी होने वाली है। एसडीओ हरेन्द्र राम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। नया भोजपुर ओपी की टीम प्रतापसागर गांव पहुंची। बजरंगी यादव के दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो घर वालों के होश उड़ गए। क्या माजरा है।

पूछताछ शुरू हुई तो पता चला आपके यहां नाबालिग बेटी की शादी हो रही है। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को बुलाया गया। उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष के आस-पास थी। नतीजा पुलिस ने कठोरता दिखाई। तो घर वालों ने अपनी भूल सुधारने के लिए एक मौका देने को कहा। पिता तो नजर नहीं आए। मां ने माफी नामे पर हस्ताक्षर किया। सूत्रों ने बताया आज तिलकराय हाता ओपी के भिक्षुडेरा गांव से बारात आनी थी। सत्येन्द्र यादव पिता भृगुनाथ यादव की शादी यहां तय हुई थी। लड़का पिकअप चलाता है। वह बालिग है। लेकिन, फिलहाल लड़की की उम्र कम है। इस वजह से शादी टालनी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here