बारात में दौड़ा दी बोलेरो, पांच घायल एक की मौत

0
1298

बक्सर खबर। बारात में आए घराती और बाराती पक्ष के लोग शामियाना में बैठकर नृत्य का आनंद ले रहे थे। इसी बीच नाच पार्टी का वाहन चालक अपनी गाड़ी किनारे कर रहा था। अचानक उसकी लापरवाही से बोलेरो शामियाना में घुस गई। वहां बैठे छह लोग चपेट में आ गए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उनमें से एक रामनगीना सिंह (70) की मौत हो गई। वे पालमपुर, थाना गहमर, जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के निवासी थे। सूचना के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र सिधाबांध गांव में यूपी के पालमपुर, थाना गहमर से बारात आई थी।

रात के ग्यारह बज रहे होंगे। बहुत से लोग खाना खाने गए थे। इसी बीच दुर्घटना हो गई। अन्य घायलों में प्रमल कुमार, संतोष कुमार, छोटू कुमार, तीनों निवासी सिधाबांध, संजय कुमार निवासी जमानियां, गाजीपुर के रहने वाले हैं। सूत्रो ने बताया कि दुर्घटना की खबर उसी रात ईटाढ़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाच पार्टी को वहां से थाने पहुंचाया। कहीं ऐसा न हो कि आक्रोशित लोग उन्हें अपने गुस्से का शिकार बना दें। ग्रामीणों ने बताया यूपी के पालमपुर से स्व हृदयनारायण सिंह के पुत्र विकेस की बारात सिधाबांध निवासी संतोष सिंह के घर आई थी। दुर्घटना से पूरा गांव आहत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here