बंद हुआ कुंवर विजय सिनेमा घर, बनेगा मल्टी प्लैक्स

0
2535

बक्सर खबर। शहर के चरित्रवन में स्थित कुंवर विजय सिनेमा घर बंद कर दिया गया है। प्रबंधन ने इसकी सूचना बाहर लगा दी है। उनके अनुसार अब यहां मल्टी प्लैक्स बनेगा। इस संबंध में पूछे जाने पर सिनेमा घर के संचालक कुंवर विजय सिंह ने बताया इसे नया स्वरुप देने का कार्य प्रारंभ हो गया है। पहले पुराने भवन को तोड़ा जाएगा। उसकी जगह नया माल बनेगा।

जिसमें सूपर मार्केट, पास में ही रेस्टोरेंट एक तल्ले पर सिनेमा घर भी होगा। नीचे अंडर ग्राउंड लेबल पर पार्किंग एरिया बनाया जाएगा। इस पूरे परिसर को मल्टी सीटी के रुप में विकसित करने की योजना है। जिसका कार्य प्रारंभ हो गया है। इसमें कितना समय लगेगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा लगभग दो वर्ष लग सकता है। क्योंकि प्रोजेक्ट बड़ा है। जिसे पूरा करने में समय तो लगेगा ही।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here