आशिक के प्यार में थी पागल, चाकू नहीं लोहे की राड से हुई हत्या

0
2713

बक्सर खबर : डुमरांव में बीस तारीख की रात दीपक यादव की हत्या छोटू यादव ने की थी। इस कृत्य में उसकी पत्नी किरण ने हत्यारे का साथ दिया। पुलिस के सामने किरण ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। छोटू यादव के प्यार में वह पागल थी। इस वजह से उसे भेल बुरे का ज्ञान नहीं रहा। उसी ने छोटू को रात तीन बजे घर का दरवाजा खोल अंदर बुलाया। जिसने लोहे की राड से सोते हुए दीपक पर घातक वार किए। पुलिस अब तक यह मान रहीं थी। चाकू से हत्या की गई है। लेकिन उनका घिनौना रूप जान वह भी दंग रह गई है।

दो दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद किरण ने स्वीकार कर लिया। दीपक उसके प्यार में बाधक बन रहा था। जिसे रास्ते से हटाने प्लान दोनों ने मिलकर बनाया। हत्या के बाद से ही यह चर्चा थी। पूरे मामले में पत्नी का हाथ है। मीडिया की तफ्तीश में भी यह सामने आया था। पिडियां गांव के किसी छोटू यादव का इसमें हाथ है। लेकिन किरण द्वारा सच्चाई पर पर्दा डालने के कारण पुलिस गुमराह होती रही। हत्या के अगले दिन तक छोटू यादव अपने गांव में घूम रहा था। अगर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो वह भी हिरासत में होता। फिलहाल किरण को गिरफ्तार कर सोमवार की सुबह जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पूर्व से ही हत्या की योजना थी। दीपक को उसने पुड़ी और खिर बनाकर खिलाया। जब वह आश्वस्त हो गई। वह सो रहा है, मौका देख अपने सहयोगी को भी अंदर बुला लिया। घटना के वक्त छोटू यादव के कुछ और भी साथी वहां मौजूद थे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस घटना में किरण के साथ उसकी सात-आठ माह की बेटी को मां के साथ जेल जाना पडा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here