आशा कर्मियों ने सड़क जाम कर मचा दिया कोहराम

1
210

बक्सर खबर। बीस दिनों से अपने दो सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चित काल के हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोहराम मचा दिया। सभी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया। चौसा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष तीन घंटे जाम किया। इस वजह से वाहनों की लंबी कतार चौसा से गोला तक लग गई। हालाकि चौसा स्टेशन के रास्ते यात्री वाहन आते-जाते रहे। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस बीच प्रतिनियुक्त दंड़ाधिकारी पहुंचे।

उन्होंने प्रदर्शन कारियों का मांगपत्र लिया। उनकी पहल पर जाम समाप्त हुआ। लेकिन, प्रदर्शन कारी वहां से हटकर चौसा अस्पताल परिसर में पहुंचे। गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना था अगर सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन और तेज होगा। हम भूख हड़ताल करेंगे। शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष मंजू देवी ने किया। मौके पर वसुंधरा देवी, मुमताज बेगम, नीलम देवी, सविता देवी, मनोरमा देवी, रीना देवी, बृज कुमारी देवी, शकुंतला, सीमा गुप्ता, उषा कुमारी, सुमन मिश्रा आदि आशा कर्मी शामिल थीं।

1 COMMENT

  1. इस आसा क्रयकर्ता से कोई फायदा नही है जनता को इसे हटा देना चाहिये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here