ट्यूशन पढऩे जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला

0
1357

बक्सर खबर। घर से सुबह ट्यूशन पढऩे जा रहे छात्र अंकित कुमार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना आज रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग हुई। चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोनपा गांव समीप। किशोर अंकित कुमार (12) पुत्र धर्मेन्द्र यादव ग्राम सोनपा का निवासी था। इससे आक्रोशित लोगों ने चौसा-रामगढ़ पथ को जाम कर दिया। मौके पर सबसे पहले राजपुर की पुलिस व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पहुंचे। चौसा के बीडीओ अशोक कुमार व सीओ नवलकांत भी वहां पहुंचे। सभी ने परिजनों से बात की। दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना और प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया। बीस हजार का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान लगभग चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

यहीं हुई थी दादा की मौत
बक्सर खबर। अंकित कुमार की मौत सड़क दुर्घटना होने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। क्योंकि जिस जगह वह वाहन की चपेट में आया है। चार वर्ष पहले उसी जगह दादा की मौत हुई थी। जिनका नाम हृदय नारायण यादव था। आज फिर एक बार परिवार के एक और सदस्य की वहां हुई मौत से लोग दहशत में हैं। ग्रामीण सूत्रों ने बताया धर्मेन्द्र यादव की चार संतानें हैं। जिसमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अंकित उनमें सबसे बड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here