इश्क के चक्कर में गई पशु व्यवसायी की जान, महिलाओं ने कर दी हत्या

0
1786

‌‌‌मुनिया के चक्कर में मुकेश छोड़ गए दुनिया
बक्सर खबर। (16 nov) : बगेन थाना के छपरा गांव के समीप आज शनिवार की सुबह जिस युवक का शव मिला था। उसकी पहचान दोपहर तक हो गई थी। जांच में पता चला वह केसठ अंचल के धेनुआडीह का निवासी मुकेश यादव है। शाम होते-होते यह भी पता चल गया कि उसकी हत्या घर की महिलाओं ने की है। घर में कोई पुरूष सदस्य नहीं था। सिर्फ महिलाएं थी। उन्होंने ने ही शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से दूर सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद मुकेश के परिवार के लोग भी छपरा पहुंच गए थे। उन्होंने उस घर की महिलाओं के उपर हत्या का आरोप लगाया। वहीं सूत्रों की माने तो यह युवक रांची में रहता था।

इस घर में मुकेश की बुआ की शादी हुई है। शुक्रवार की शाम वह उनके यहां पहुंचा। कहा इधर मवेशी खरीदने आया था। वापस रांची जाना है। कल निकल जाउंगा। उस घर में एक युवती भी है। जो पहले रांची रहा करती थी। मुकेश को उससे लगाव था। वह उसी से मिलने आया था। अचानक रात में घर वालों ने उसे आपत्ती जनक हाल में देखा। लड़की ने कहा वह उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है। फिर क्या था, बुआ, लड़की की मां और उसकी प्रेमिका। सबने मिलकर उसको मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने महिलाओं को हिरासत में लिए जाने की बात स्वीकार की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here