सुजीत हत्या कांड में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

0
1272

-उनवांस में प्रदर्शन, पुलिस ने रास्ता खुलवाया
बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के उनवांस में तीन दिन पहले व्यवसायी पुत्र सुजीत गुप्ता की हत्या हो गई थी। घटना के अगले दिन सुबह उसका शव कंचन नदी के किनारे देखा गया था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आज गुरुवार को उनवांस में सड़क जाम किया। विरोध करने वालों का कहना था, 72 घंटे से अधिक का समय गुजर गया। अभी तक पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया।  सुबह सात से दस बजे तक चले जाम के दौरान आलोक कुमार इटाढ़ी पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को समझाकर दस बजे जाम समाप्त करा लिया। लोगों को उन्होंने आश्वासन दिया। दो दिनों के अंदर हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। जांच चल रही है। इस प्रदर्शन के दौरान मृतक के पिता तारकेश्वर साह से जायसवाल संगठन से जुड़े लोग मिले और उन्हें सांत्वना दी।इस दौरान आलोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, राहुल जायसवाल, राजू केशरी, गोविंद जायसवाल नगर अध्यक्ष राजद आदि वहां पहुंचे थे। वहीं पुलिस का कहना है हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ जाएगी।

-सुजीत के पिता को सांत्वना देते जायसवाल समाज के नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here