दियरा इलाके के सभी घाट खतरनाक, डूबने से किशोर की मौत

0
619

बक्सर खबर। दियरा इलाके के सभी घाट खतरनाक घोषित हैं। चाहे व सिमरी इलाके के हों अथवा ब्रह्मपुर इलाके के। बावजूद इसके स्थानीय लोग यहां नहाने का जोखिम उठाते हैं। ऐसे में अक्सर दुर्घटनाएं हों रहीं हैं। बुधवार को एक और किशोर नैनीजोर के पास डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार जंगली बाबा मंदिर के पास सीता कुंड में कृष्ण कुमार साहनी (11) पुत्र बिरेन्द्र साहनी नहाने गया था। लेकिन वह अचानक डूब गया। उसका शव तलाशने में घंटो लग गए।

गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले नगपुरा घाट के पास हुई थी। जहां एक साथ तीन युवक डूब गए। ग्रामीण बता रहे हैं। इन दिनों तटबंध का काम चल रहा है। नदी के किनारे से ही मिट्टी की कटाई हो रही है। इस लिए वहां गहरे गड्ढ़े बने हुए हैं। जिसमें अब पानी भर गया है। लोगों को उसका अंदाजा नहीं है। जो भूल से उस तरफ गया। डूबने का खतरा बढ़ जाता है। इस लिए ऐसे मौसम में नदी किनारे जाना खुद को खतरे में डालने जैसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here