घर का दरवाजा तोड़ आठ लाख की चोरी

0
988

बक्सर खबर। खिड़की के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए। आलमारी तोड़ी और लाकर में रखे आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान और कपड़े लेकर फरार हो गए। इसकी भनक गृह स्वामी को आज बुधवार की सुबह लगी। जब वे उस कमरे की तरफ गए। जिसमें रखा सामान चोर ले भागे थे। घटना मंगलवार रात की है। राजपुर थाना के जमौली गांव निवासी बंशनारायण सिंह ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उनका घर बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। घर के अन्य सदस्य शहर में रहते हैं। गांव के घर में इक्का-दुक्का लोग रहते हैं। चोरी की रात गृह स्वामी बंशनारायण भी दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी बीच रात में चोर पीछे से खिड़की का लोहा काट अंदर दाखिल हुए। मौका देख फरार हो गए। सुबह जब गांव वालों को इसकी सूचना मिली तो लोग आस-पास चोरी के निशान तलाशने लगे। गांव से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में एक जगह पुरानी अटैची और अन्य सामान बिखरे पड़े मिले। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here