‌‌‌बंद करें लूट-खसोट, शहर पर दें ध्यान – शिवांग

0
629

बक्सर खबर : कोई भी व्यक्ति यह चाहता है कि अपना घर हो या शहर बेहतर बनाए। जब ऐसा नहीं होता है तो इसके विरूद्ध आवाज भी उठती है। आज डुमरांव की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। नाली के अभाव में सड़क पर पानी पसरा हुआ है। नतीजा जहां देखिए गंदगी ही गंदगी। देश स्वच्छता पर काम कर रहा है। यहां का नगर परिषद मानों गंदगी पर काम कर रहा है। नगर परिषद के अधिकारी और जनता के प्रतिनिधि अपने दायित्व को समझ नहीं रहे। मिलकर सरकारी राशि को लूट रहे हैं। जनता से ब्याज के साथ होल्डींग टैक्स लिया जा रहा है। सुविधा क्या है, यह बात किसी ने छिपी नहीं। छोटी नालियों से लेकर सेन्ट्रल नाला तक गंदगी से भरा पड़ा है। जहां तहां नल खुले पड़े हैं। पानी बर्बाद हो रहा है। यह नुकसान सरकारी संसाधनों का नहीं अपने प्राकृतिक संपदा और अपने हितों का है। यह बातें डुमरांव राज परिवार के युवा सदस्य शिवांग विजय सिंह ने मंगलवार को कहीं। बड़ा बाग स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता ने उन्होंने शहर की बदहाली पर सवाल उठाए। उनके साथ युवराज चन्द्रविजय सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यहां लूट मची हुई है। जन सरोकार के प्रति किसी का ध्यान ही नहीं है। इस मौके पर सुरेन्द्र नागर, गोप जी, नंद जी, मुमताज, अंबरीष पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

1 COMMENT

  1. भाई जी राम राम आपन जेब भरता दुनिया जाए चुलहा भाड मे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here