‌‌‌नाम चीनी मिल, व्यवस्था छिलबील

0
383

बक्सर खबर : शहर के समाहरणालय के सामने स्थित मुहल्ले का नाम चीनी मिल है। ऐसा नहीं कि यह नया मुहल्ला है। बहुत ही पुरानी बस्ती है। अब हजारो की संख्या में नए आवास भी बन गए है। पर इसकी हालत अच्छी नहीं। कई गलियां आज भी कच्ची है। कुछ में महज ईट सोलिंग है। बिजली के तार और खंभों का हाल भी उतना ही बूरा है। कब किसी जान चली जाए कहना मुश्किल है। इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए वार्ड विकास समिति के बैनर तले मंगलवार को समाहरणालय समक्ष धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता मृत्युंजय पांडेय व संचालन दुर्गेश उपाध्याय ने की। इन लोगों ने अपने संबोधन में मुहल्ले की समस्या को सबके सामने रखा। इसका ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। इसमें लालबाबु कुशवाहा, सुनील पाठक, रमेश यादव, मोहन साह, त्योति ओझा, विकास पांडेय, जोखन चौधरी, जवाहिर राम, सोहन राम, मुन्ना पाठक, प्रकाश गोंड, अमित राय, रूबीना अंसारी, प्रकाश यादव, नौशाद अंसारी आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here