‌‌‌गए थे गंगा स्नान को -लग गयी जल समाधी

0
1504

बक्सर खबर : कमरपुर गंगा घाट पर प्रति दिन की तरह बुधवार को भी डा: बलराम सिंह (70) स्नान करने गए थे। घाट के किनारे उनका पैर फिसला या कुछ और हुआ। पता नहीं, यह सूचना मिली कि डाक्टर गंगा की गोद में समा गए हैं। खबर मिलते ही लोग घाट की तरफ दौड़े। प्रशासन की मदद ली गयी। गोताखोर बुलाए गए। पर कुछ भी पता नहीं चला। घटना सुबह नौ बजे की है। दोपहर 12 बजे तक उनकी तलाश में जब शव हाथ नहीं लगा तो लोगों ने माना कि गंगा की तेज धारा में फिलहाल पता लगाना संभवन नहीं है। डा: कमरपुर गांव के ही रहने वाले हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए सीओ अनीता भारती व प्रभारी थानाध्यक्ष भी मौके तक गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here