सीएम के आगमन से राजपुर बना हेडक्वाटर

0
1138

बक्सर खबर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय यात्रा के दौरान तीस को बक्सर पहुंच रहे हैं। उनका दौरा जिले के राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रस्तावित है। इसके मद्दे नजर यहां इन दिनों रात दिन काम चल रहा है। जब से सीएम के आगमन की अधिकारिक सूचना आई है। कोई दिन नहीं गुजर रहा, जब डीएम व एसपी यहां का चक्कर नहीं काट रहे। देखकर ऐसा लग रहा है मानो राजपुर ही इन दिनों जिले का मुख्यालय बन गया है। इस बीच शुक्रवार को एक और चेहरा यहां नजर आया। मंत्री जी पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय के सभी विभागों का जायजा लिया। अस्पताल भी घूमने गए। मंत्री जी की विशेषता यह है कि वे इसी विधानसभा के विधायक हैं। उनका आना- जाना अक्सर इधर से होता है। पर जब से वे नई सरकार में मंत्री बने हैं। राजपुर मुख्यालय पर तो दिख जाते हैं। गांव-बधार को भूल गए हैं। स्थानीय लोग कहते हैं, लंबा समय गुजर गया। मंत्री जी को देखे। पटना की चिकनी सड़के व सरकारी बंगला उन्हें रास आने लगा है। तभी तो जहां अन्य विधायक व सांसद तक पंचकोश मेले से लेकर पतंग उत्सव तक नजर आते हैं। मंत्री जी अपने ही जिले में नहीं दिखते। इस बीच सीएम के आगमन की सूचना होते ही उनका सीधा प्रवास जिले में हो गया है। राजनीतिक व्यंगकार कहते हैं। अरे हो भी क्यूं नहीं। कार्यक्रम राजपुर में लगा है। एक तरफ सीएम दूसरे तरफ मंत्री जी। राजपुर राज्य के अनुसूचित जाति मंत्री संतोष निराला का गृह क्षेत्र जो है। शुक्रवार को जब वे पहुंचे तो उनके पीछे एसडीओ गौतम कुमार और बीडीओ साथ चलते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here