सामूहिक दुष्कर्म कर युवती को मारी गोली

0
6225

बक्सर खबर : युवती के साथ बीती रात तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे गोली मारी और मरा समझ तिलकराय हाता के पास फेंका और फरार हो गए। घटना का खुलासा शनिवार की सुबह उस वक्त हुआ। जब घायल युवती उत्तर प्रदेश के बलिया जिला पुलिस के हाथ लगी। उसे उपचार के लिए फिलहाल बलियां के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए गए अपने बयान में उसने कहा है। मेरे फुफा इस साजिश में शामिल हैं। वे भी मुझे अपने साथ लेकर शुक्रवार की शाम लेकर घर से निकले थे। इस बीच अन्य तीन लोग भी साथ हो लिए। कुल चार में तीन ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

जिसमें फुफा संजय पासवान भी शामिल हैं। मुझे मरा समझ वे लोग छोड़कर भाग गए। इस बीच सुबह उसे होश आया। जान बचाने की नियत से वह नाव के सहारे गंगा पार कर गई। यहां शिवरामपुर दियर में उसने मल्लाहों से मदद मांगी। उन लोगों ने यूपी पुलिस को फोन किया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यूपी पुलिस ने बक्सर खबर को बताया कि गोली लड़की के हाथ में लगी है। वह खतरे से बाहर है। बक्सर एसपी से पूछने पर उन्होंने कहा सूचना मिली है। यहां से पुलिस टीम वहां भेजी गई है। वहीं ग्रामीण स्तर पर पूछताछ के क्रम में पता चला कि उसके फुफा संजय पासवान का चरित्र साफ-सुथरा है। लड़की का चाल-चलन ही ठिक नहीं है। वह डुमरांव थाना के ही एक गांव की रहने वाली है। पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है। जिसकी रिपोर्ट डुमरांव थाने में दर्ज कराई गयी थी। दोनों बार एक दो दिन बाद वह स्वयं लौट आई थी। उसके परेशान घर वालों ने इज्जत बचाने की गरज से उसे डुमरांव छठिया पोखरा निवासी अपने रिश्तेदार के यहां रखा था। अब उसी लड़की ने अपने उसी रिश्तेदार को दुष्कर्म का दोषी बता दिया है। सच्चाई जो भी हो यूपी और बिहार की पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here