साइको अटैक द्वारा महिलाएं करें अपने को महफूज: एसपी

0
221

बक्सर खबरः सिस्टम आॅफ सेल्फ डिफेंस बक्सर के द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बक्सर के पूर्व नप चेयरमैन मीना सिंह ने किया। आयोजक अभिराम दुबे के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरभ तिवारी द्वारा की गई। विशेष वक्ता के रूप में आये बक्सर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्म सुरक्षा से जुड़े कई मुख्य तरीके बताये। जिसमें साइको अटैक करते हुए अपने आप को सुरक्षित रखकर सामने वाले का मनोबल कैसे गिराना मुख्य बिंदु थी। उल्लेखनीय हैं कि आज के दूषित सामाजिक माहौल में इतनी ज्यादा गंदगी भर गई है कि पुरूष वर्ग में कुछ लोग दरिंदगी की हदे लांघ जाने से नहीं हिचकते। इसके मद्देनजर महिला सुरक्षा एक चिंता का विषय बन गयी है। जिसमें अबला नारी पर हो रहे शारीरिक शोषण रूपी अत्याचार के खिलाफ हमें एक बुलंद आवाज उठानी है, और अबला को सबला बनाकर जागृत करते हुए उन्हें आत्मसुरक्षा के लिए प्रेरित करना है। आज हालत ऐसी हो गयी हैं कि महिलायें बाहर से लेकर घर तक और गैरों से लेकर अपनों तक भी सुरक्षित नहीं बची है। ऐसी अवस्था में उनके आत्म विश्वास को सक्रिय बनाने और असमाजिक तत्वों को निपटने के लिए इन्हें अपने आप को तैयार करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here