शहर की बेटी को मिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल

0
1971

बक्सर खबर : शहर के सिविल लाइन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पढऩे वाली अंजली ने अपना परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। झारखंड के धनबाद में हुयी प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की छात्रा को गोल्ड मेडल मिला है। ट्रैफिक सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए इसने बहुत ही नायाब माडल तैयार किया था। जिसे सभी ने सराहा। पहले जिला स्तर पर इसका चयन हुआ, वहां से रीजनल, स्टेट लेबल फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह सम्मान मिला। 12 से 22 नवम्बर के बीच इसका आयोजन झारखंड के धनबाद शहर में हुआ। शुभारंभ मुख्यमंत्री रघुबर दास एवं समापन राज्यपाल द्रौपदी मुरमुरे ने किया। वहां से गोल्डमेडल के साथ वापस आयी विद्यालय की छात्रा के सम्मान में गुरुवार को कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विद्यालय परिवार की तरफ से सचिव हृदयानंद सिंह, प्राचार्य मिथिलेश राय, क्ष‍ेत्रिय विज्ञान प्रमुख डा. आशुतोष कुमार, वर्ग शिक्षक राममूर्ति व कूनाल कुमार ने बच्ची के पिता मिथलेश दुबे व मां अन्नू दुबे को बधाई दी है। यह परिवार शहर के छोटकी सारीमपुर मुहल्ले में रहता है। घर वाले भी बेटी की सफलता पर गर्व कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here