मिट जाएंगे हमें रोकने वाले : राजद

0
1617

बक्सर खबर : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से राज्य सरकार भय खा रही है। इस लिए भागलपुर में उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। सृजन घोटाले के खिलाफ पिछले दिनों प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भागलपुर पहुंचे थे। वहां धारा 144 लगाकर उनको सभा स्थल नहीं पहुंचने दिया गया। इसका विरोध करते हुए गुरुवार को युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

युवा राजद अध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि हमें रोकने वाले मिट जाएंगे। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। जिस तरह वहां के प्रशासन ने हरकत की। वह लोक तंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। पुतला दहन कार्यक्रम में भरत यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, अजीत राय, मनोज यादव, सूर्यकांत ठाकुर, प्रदीप केशरी, विवेक यादव, सुधीर गुप्ता, विशाल गुप्ता, सत्येन्द्र पाल, गोलू कुमार, अंगध यादव, कन्हैया, अमर कुमार, राजेश यादव, रजनीश कुमार, संतोष शर्मा, बृजेश चौहान, लखन चौहान, डा. इन्द्रेव कुशवाहा, छोटक चौहान, अरविन्द आजाद, रीतेश चौहान, संजय यादव, नीरज यादव आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here