महिला का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया , एफआइआर दर्ज

0
2430

बक्सर खबर : महिला का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना उसे परेशान करने वाले शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिले में यह पहला मामला है। जब पुलिस ने किसी महिला को न्याय दिलाने के लिए आइटी एक्ट एवं धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला मुफस्सिल थाना के पांडेय पट्टी का है। पेशे से शिक्षक महिला के अनुसार एकाउंट बनाने वाले ने उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया है। वर्ष 2015 से वह ऐसी हरकतें कर रहा है। पहले भी महिला ने संबंधित थाने में शिकायत की थी। तब के थानाध्यक्ष ने उसकी नहीं सूनी। जिस तरह की सूचना व तस्वीरें वह पोस्ट करता है। इससे यह अनुमान लगाया गया है कि वह पीडि़त महिला के बारे में सारी जानकारी रखता है। इसके अलावा वह अश्लील सामग्री भी एकाउंट पर डालता है। जिसकी वजह से उन्हें शर्मशार होना पड़ता है। इस संबंध में बात करने पर कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि आइटी एक्ट में पहले भी प्राथमिकी दर्ज हुयी है। लेकिन छद्म नाम से फेसबुक एकाउंट के प्रयोग का यह पहला मामला है। ऐसी हरकत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here