मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती है इंटक

0
366

बक्सर खबर : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की 45 वीं राज्य स्तरीय कार्य समिति बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय में संपन्न हुयी। इसका उद्घाटन करने वाले वक्ताओं ने कहा मजदूरों के हक की लड़ाई इंटक लड़ते आयी है और आगे भी यह हम सभी श्रमिक संगठनों के लिए कार्य करते रहेंगे। उद्घाटन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर राय, चन्द्रप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा इंटक हमेशा से श्रमिक हितों की अगुआ रही है। सदैव तत्पर रहने रहने वाले नेतृत्व के बल पर इसने ऐसे कार्य किए हैं। जिसका कोई सानी नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी समागत सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस दौरान भरत राय उपाध्यक्ष, डी राम महामंत्री, एसएन मंडल, तारकेश्वर सिंह, राम कुमार झा, मोहन गोस्वामी, मदन प्रसाद, एसएन शर्मा, कामेश्वर पांडेय, बजरंगी मिश्रा, पप्पु दुबे, रजऋषी राय, रिंकू चौबे, राजा पांडेय, ई. रामप्रसन्न द्विवेदी, सिद्धनाथ बक्सरी, महिमा शंकर उपाध्याय, बुच्चा उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, मुन्ना शुक्ला, जमाल अली, मुन्ना प्रसाद, निशांत कुमार, अनिल उपाध्याय, डा. मनोज पांडेय, शमशुल हक हाशमी आदि पार्टी के सक्रिय नेता उपस्थित रहे।

सदर विधायक को सम्मानित करते प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर राय
सदर विधायक को सम्मानित करते प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर राय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here