मचा कोहरामः बाइक ने मारी महिला को टक्कर, मौत

0
3286

बक्सर खबरः बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार सुबह 10:30 बजे के लगभग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव के समीप घटी। महिला गंगा स्नान कर लौट रही  थी। उसी दौरा बक्सर -चैसा मुख्यमार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला दुर जा गिरी। सर में काफी गंभाीर चोट लगी थी, खुन गिर रहा था। ग्रामीणों के मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महिला की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी अनिता देवी(25) पिता अनिल यादव के रूप में हुई है। वह बनारपुर के मदन सिंह की पुत्री है। अपने मायके आई थी वही से कुछ महिलाओं के साथ गंगा स्नाान करने गई थी। हाथ में गंगाजल लेकर लौट रही थी। परन्तु होनी की कुछ और ही मंजूर था। घटना के बाद से अनिता के ससुराल व मायके में कोहराम मचा हुआ है। वही मौके का फैयदा उठा चालक बाइक समेत फरार हो गया। नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने खबर की पुष्टि की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here