दोनों सीट से हारी शकुंतला देवी, मीना को भी मिली पराजय

0
3880

बक्सर खबर : नगर परिषद चुनाव की मतगणना जारी है। लगभग सभी वार्ड के परिणाम आ चुके हैं। कमोबेश मतों के अंतर की घोषणा नहीं हो पाई है। इस बीच कुछ चौकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। जैसे वर्तमान मुख्य पार्षद शकुंतला देवी एक नहीं दो वार्ड से चुनाव लड़ रहीं थी। वार्ड संख्या 4 से उन्हें पुष्पा प्रसाद तथा वार्ड संख्या 12 से पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह की पत्नी रंजू देवी के हाथों शिकस्त मिली है। उनके पति पूर्व मुख्य पार्षद अरविंद सिंह भी वार्ड संख्या 14 से चुनाव हार गए हैं। वहां टप्पू राय विजयी हुए हैं। यही हाल वार्ड संख्या 32 की उम्मीदवार मीना सिंह का हुआ है। उन्हें रामएकबाल सिंह ने हराया है।

सत्ता पर बैठे जीन लोगों को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। इनमें वार्ड संख्या 26 भी शामिल है। यहां से पूर्व उप मुख्य पार्षद इफ्तखार अहमद की पत्नी नसीम फातमा चुनाव लड़ रही थी। उन्हें सूर्य कुमारी देवी ( पति चितरंजन प्रसाद, मीना ) ने शिकस्त दी है। यही हाल वार्ड संख्या 13 के पूर्व पार्षद नियमतुल्ला फरीदी का हुआ है। उनकी पत्नी कमरु निशा को भाजपा नेता लक्ष्मण शर्मा की पत्नी मीरा शर्मा के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा है। वार्ड संख्या 10 में पूर्व पार्षद रहे निसार अहमद की पत्नी रुबी निसार भी चुनाव लड़ रहीं थी। उन्हें इंदू शेखर तिवारी की पत्नी आशा देवी के हाथों पराजय मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here