दिनदहाड़े शहर में हत्या, चलती बाइक पर मारी गोली

0
3373

बक्सर खबरः शहर के नया बस स्टैड़ के पास युवक की कर हत्या कर दी गयी। मृतक नवीन राय ग्राम बड़का दियां थाना कृष्णाब्रम्ह के रहने वाले थे। अपराह्नन 3:30 बने नया बस स्टैड़ से सोहनीपट्टी की तरफ जा रहे थे। उनका पीछा कर रहे बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से गोली चलायी। नवीन राय बाइक से नीचे गीर गये। अपराधियों ने उन्हें नजदीक से सर में दुसरी गोली मार दी। घटना को अंजाम दे सोहनीपट्टी की तरफ भाग गये। घटना स्थल पर ही घायल की मौत हो गयी। उस समय राय की बाइक चला रहा दुसरा साथी उन्हें लेकर सदर अस्पताल भागा। पुलिस हत्यारों की चक्कर में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसकी पुष्टि सदर डीएसपी शैशव यादव ने की। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नही चल सका है। पुलिस ने बताया कि एलबीटी काॅलेज के कर्मचारी है तथा पूर्व प्रचार्य नर्वदेश्वर राय के भतीजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here