घोटाले के आरोपी अफसर का हार्ट फेल, मौत

0
2405

बक्सर खबर : राज्य खाद्य निगम में हुए चावल घोटाले के एक आरोपी अधिकारी शम्मी कपुर (60) का हार्ट फेल कर गया। यह घटना गुरुवार को केन्द्रीय कारा में हुयी। उन्हें उपचार के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां जाते-जाते उनकी सांसे टूट गयी। परेशान जेल प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। वहां से मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए। जिनकी देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। पूछने पर राजपुर थानाध्यक्ष राकेश ने बताया शम्मी कपुर राजपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी हुआ करते थे। वर्ष 2011-12 में हुयी खरीद के दौरान घोटाला हुआ। वर्ष 2015 में उनके विरुद्ध दो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। 129/15, 223/15, इन दोनों के अनुसार कुल सत्तर लाख रुपये गबन का आरोप था। इस बीच उनका तबादला राजपुर से रक्सौल हो गया था। पुलिस पर दबाव बढ़ा तो जिले की टीम रक्सौल पहुंची। वहां से गिरफ्तार कर 23 अगस्त 2016 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन तीन महीनों के दौरान स्वास्थ में लगातार गिरावट आयी। जेल अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह तबीयत अचानक खराब हुयी। सदर अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने कहा संभवत: हार्ट फेल कर जाने से उनकी मौत हो गयी। वैसे मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

1 COMMENT

  1. हो सकता है कि ये बेगुनाह हों और सदमे से हार्टफेल हो गया हो |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here